केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 5 फीसदी बढ़ाया. केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है. दिवाली से पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का तोहफा दिया है. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से एरियर के रूप में दिया मिलेगा. वित्त मंत्रालय ने डीए में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार की है. यानी कि कर्मचारियों को अब बेसिक सैलेरी का 12 प्रतिशत के बजाय 17 प्रतिशत डीए मिलने वाला है. आइए जानते हैं कि 7वें वेतन आयोग पे मेट्रिक्स के आधार पर बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कितना मिलने वाला है.
Source (inkhabar)
Comments
Post a Comment